Posts

Showing posts from March, 2023

चैती छठ 2023 पूजा 25 मार्च से शुरू हो रही है।

Image
  सूर्य उपासना का महापर्व छठ हिन्दू नववर्ष के पहले महीने चैत्र के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दौरान लौकी की सब्‍जी और अरवा चावल को खाने का विशेष महत्‍व होता है। चैती छठ: महत्‍वपूर्ण दिन नहाय-खाए : 25 मार्च 2023 खरना-लोहंडा : 26 मार्च 2023 सायंकालीन अर्घ्य : 27 मार्च 2023 प्रात: कालीन अर्घ्य : 28 मार्च 2023 सूर्य उपासना का महापर्व छठ हिन्दू नववर्ष के पहले महीने चैत्र के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व संतान, अरोग्‍य व मनोकामनाओं की पूर्ति के लिये रखा जाता है। इसको रखने से तन मन दोनों ही शुद्ध रहते हैं। इस व्रत को पूरे विश्‍वास और श्रद्धापूर्वक रखने से छठी माता अपने भक्‍तों पर कृपा बरसाती हैं और उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं।  नहाय-खाय से सप्तमी के पारण तक व्रत रखा जाता है। इस दौरान लौकी की सब्‍जी और अरवा चावल को खाने का विशेष महत्‍व होता है। छठ के 4 दिन दिन 1: नहाय खाय-             छठ पर्व के पहले दिन को 'नहाय खाय' कहा जाता है, जिसका अर्थ है 'स्नान और भोजन' जहां भक्त नदी में स्नान करते हैं, अधिमानतः गंगा जैसे पवित्र और भगवान